प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मेरिट सूची जारी
बालोद, 19 दिसम्बर 2024। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत डब्ल्यू.डी.टी. यांत्रिकी एवं लेखापाल सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु मेरिट सूची, मुख्य चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधन ने बताया कि उक्त पदों पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में कम्प्यूटर प्रायोगिक एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची, मुख्य चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जारी सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर कर सकते हैं।
