मरीजों व प्रसूताओं को भोजन प्रदाय करने निविदा, संशोधन की सूचना, अब 23 तक जमा होंगे फार्म

दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर 2024। जिला चिकित्सालय कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय के निविदा के माध्यम से चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं को भोजन प्रदाय करने हेतु इच्छुक फर्मो से निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त आमंत्रित निविदा में फर्मों द्वारा की गई आपत्ति का निराकरण कर, क्रय समिति के अनुमोदन उपरांत निविदा की नियम एवं शर्त के बिन्दु में निहित प्रावधान के तहत निम्नलिखित संशोधन किया जाता है। निविदादाता का चयन सरल क्रमांक 2 में 1 करोड़ से अधिक प्रत्येक राशि रुपये एक करोड़ पर अतिरिक्त 01 अक दिये जाने बिन्दु क्रमांक के स्थान पर 1 करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर होने पर अधिकतम 02 अंक दिया जावेगा। इसी प्रकार सरल क्रमांक 3 में आई.एस.ओ. 22001 फुड एण्ड सेफ्टी मैनेजमेंट का वैध सर्टिफिकेट अंकित है, जो वर्ष 2018 के पश्चात् आई.एस.ओ. 22000 किया गया है। आई.एस.ओ. 22001 एवं 22000 दोनो वैध होने पर मान्य होंगे। सरल क्रमांक 5 में शासकीय छात्रावास, होटल, रेलवे अन्य शासकीय संस्थाओं में भोजन प्रदाय करने का विगत न्यूनतम 02 वर्षों का अनुभव का प्रमाण-पत्र होने पर 02 वर्ष से अधिक अनुभव होने पर प्रतिवर्ष 01 अंक अतिरिक्त दिया जायेगा अंकित है. जिसमें होटल, रेलवे के अनुभव को विलोपत करते हुए अधिकतम 02 वर्ष के अनुभव पर प्रतिवर्ष 01 अंक के मान से 02 अंक दिया जावेगा। दो या दो से अधिक फर्मों के दर मापदंड एवं अंक समान पाए जाने पर स्थानीय, संभागीय स्तर के निविदा दाता को प्रथम प्राथमिकता दी जावेगी। निविदा फार्म जमा करने की संशोधित तिथि निविदा खोलने की संशोधित तिथि दिनांक 23 दिसंबर 2024 सायं 04 बजे से नियत किया गया है।