रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

 

दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर 2024। नगरीय निकाय के आम निर्वाचन के लिए मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) जिला-दक्षिण बस्तर, द्वारा अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उल्लेखित क्षेत्र के अन्तर्गत निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अन्तर्गत राजेश पात्रे अपर कलेक्टर , पवन कुमार गेरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कमल किशोर अनुविभागीय अधिकारी, पी.टी.एम. कृष्णा राव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मूलचंद चोपडा डिप्टी कलेक्टर, शशिभूषण महापात्र मुख्य नगरपालिका अधिकारी , विवेक चन्द्रा अनुविभागीय अधिकारी, लीलाधर वन्द्रा तहसीलदार, भू-अभिलेख दन्तेवाडा, संतोष कुमार धुर्वे तहसीलदार बारसूर, आई.एल. पटेल मुख्य नगरपालिका अधिकारी बारसूर, को दायित्व सौंपा गया है। उपर्युक्त रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश एवं कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही करते हुए वांछित जानकारी यथासमय स्थानीय निर्वाचन कार्यालय दन्तेवाड़ा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।