सहकार से समृद्धि के तहत सहकारी समिति गठन के लिए किया जा रहा जागरूक

 

कोंडागांव, 19 दिसंबर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार ग्राम मांगेड़ा, विकासखंड माकड़ी में 17 तारीख को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सहकार से समृद्धि अभियान के तहत दुग्ध सहकारी समितियों के गठन के प्रति जागरूक करना था। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को दुग्ध सहकारी समिति के संगठन और संचालन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई और लाभ और संगठन के महत्व पर चर्चा की गई। शिविर में पशुओं के उपचार के साथ गौ पूजन और पशुधन संगणना जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा सहकारिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सहकार से समृद्धि अभियान की शुरुआत की गई है। ष्सहकार से समृद्धिष् का उद्देश्य प्रत्येक गांव को सहकारिता से जोड़ना और उन्हें समृद्ध बनाना है, जिससे प्रत्येक गांव समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। इसके तहत जिले के गांव-गांव में दुग्ध, मत्स्य, कृषि, वनोपज आदि क्षेत्रों में सहकारी समिति के गठन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।