रिश्वतखोर बाबू को 50 हजार और बकरा मांगना पड़ा महंगा

25 हजार कैश लेत ACB ने किया गिरफतार, बहाली के एवज में कोटवार से मांगें थे
महासमुंद। जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय के कानूनगो शाखा प्रभारी को 50 हजार और बकरा मांगना भारी पड़ गया। 25 हजार रूपये की पहली किश्त रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी आरोपी ने कोटवार से बहाली के एवज में 50 हजार रुपये और एक बकरे की डिमांड की थी।
पिथौरा तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छाप मारकर कानूनगो शाखा के प्रभारी माईकल पीटर ,सहायक ग्रेड 2 को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । दरअसल प्रार्थी कोटवार राजू चौहान, ग्राम आर.बी. चीफ मेन, तहसील पिथौरा के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि वह ग्राम आर.बी. चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है। 14 नवंबर 2024 को निलंबित हुआ था। निलंबन से बहाली के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर ने 50 हजार रूपये रिश्वत और एक बकरे की मांग की थी। प्रार्थी कोटवार रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पहले मामले की सत्यता जाने के पश्चात् मंगलवार को आरोपी माईकल पीटर को रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार रूपये देने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। कोटवार ने जैसे ही रिश्वत की रकम 25 हजार माईकल को दिया उसी समय एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के तहत अग्रिम कार्यवाही के लिए माईकल को अपने साथ रायपुर ले गई।