भाजपा मंडल झलप के अध्यक्ष बने चंद्रहास

महासमुंद। भाजपा झलप मंडल के अध्यक्ष का मंगलवार को चुनाव किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी के रूप में मोनिका साहू, सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में धर्मेश शुक्ला उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में चंद्रहास चंद्राकार गोलू को सर्वसम्मति से भाजपा झलप मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त अवसर पर झलप मंडल के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। चंद्रहास के अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। अपनी नियुक्ति पर चंद्रहास ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित को समर्पित पार्टी है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचे इस उद्देश्य से पार्टी काम कर रही है। और पार्टी के उन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर काम करेंगे।