सुशासन पखवाड़ा के तहत बिहान समूह की दीदियों ने दिया संदेश

गरियाबंद 16 दिसम्बर 2024। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत के अंतर्गत सुशासन पखवाड़ा के तहत वसुंधरा संकुल संगठन फुलकर्रा बिहान समूह की दीदियों द्वारा सुशासन संदेश, सुशासन रंगोली सुशासन संकल्प और सुशासन शपथ लिया गया। उल्लेखनीय है कि 9 तारीख से जिले में विभागों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।