अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की साधारण सभा की बैठक
गरियाबंद 16 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अंकेक्षण वार्षिक रिपोर्ट का अनुमोदन एवं पारित, बैठक में वार्षिक रिपोर्ट का पुनः निरीक्षण करने एवं निरीक्षण हेतु समिति का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया है। 2024-25 का व्यवसाय का बजट (लक्ष्य) अनुमानित रहेगा। वर्ष 2024-25 के व्यवसाय का बजट का अनुमोदन किया गया। बैंक प्रवर्तित योजना अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में ऋण वितरण अनुदान का अनुमोदन किया गया। बैंक प्रवर्तित योजना अंतर्गत अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार में ऋण वितरण का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा ऋण वसूली का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया है लेकिन उनके द्वारा किस्त जमा नहीं कर रहे ऐसे हितग्राहियों से नियम के तहत ऋण की वसूली करें। इस अवसर पर अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता, उपपंजीयक सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक दीनबन्धु ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक शिवेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
