आवास मित्र भर्ती की चयन सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन 19 को

 

गरियाबंद 16 दिसम्बर 2024। जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता की दृष्टि से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के क्लस्टर श्यामनगर के लिए आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन का मेरिट एवं चयन /प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जिला गरियाबंद के वेब साईट पर अपलोड की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 19 दिसम्बर 2024 को किया जायेगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी जिला पंचायत गरियाबंद एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।