पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

 

कोण्डागांव, 16 दिसम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु जिला अंतर्गत आने वाले समस्त जनपद पंचायत कोण्डागांव, फरसगांव, माकड़ी, केशकाल और बड़ेराजपुर के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 13 तारीख को अनुविभागीय अधिकारी , फरसगांव व केशकाल, नगर पंचायत फरसगांव व केशकाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव, फरसगांव, माकड़ी, केशकाल और बड़ेराजपुर के कार्यालय में जन साधारण के अवलोकन हेतु किया गया है। मतदाता संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपने ग्राम के मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।