शासन के एक साल होने पर पशुधन विकास विभाग ने जिला स्तरीय गौपूजन कार्यक्रम का किया आयोजन

 

कोंडागांव, 16 दिसंबर 2024। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में 9 से 20 तारीख तक गतिविधियों आयोजित किया जाना है। उसी तारतम्य में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 14 तारीख को शाउमा विद्यालय बड़े कनेरा एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर गौमाता एवं गौ उत्पाद के सम्बन्ध में जागरूकता का प्रसार किया गया एवं जिले के पजीकृत गौशाला कामधेनु गौ सेवा संस्थान, बड़े कनेरा में जिला स्तरीय गौपूजन कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गौमाता की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में गौसेवा करने एवं गौसेवा हेतु दान करने वाले जनसमान्य का शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के अपार संचालक भूपेंद्र पाण्डेय, डॉ शिशिरकांत पाण्डेय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, गौतम, सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग , डॉ सुरेन्द्र कुमार नाग वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ आरती मरस्कोले, डॉ आकांक्षा कश्यप, वारिश नन्द, अश्वन नेताम, गौशाला की संचालक श्रीमती वैदेश्वरी शर्मा, शांति फाउंडेशन के संचालक यतीन्द्र सलाम एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण, गौशाला के सदस्य उपस्थित रहे।