नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
कोण्डागांव, 14 दिसम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग के तहत नगरपालिका आम निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु जिला अंतर्गत आने वाले नगरपालिका परिषद् के 22 वार्ड, नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्ड एवं नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्ड के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) , फरसगांव व केशकाल, नगर पंचायत फरसगांव व केशकाल एवं नगरपालिका परिषद् कार्यालय में जनसाधारण के अवलोकन हेतु किया गया है। संबंधित क्षेत्र के मतदाता कार्यालय में उपस्थित होकर अपने वार्ड के मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
