नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 17 को
कोण्डागांव, 16 दिसम्बर 2024। जिले के नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण विहित प्राधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद के 22 वार्ड, नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्ड और नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्ड के लिए 17 तारीख को सुबह 11 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। उपरोक्त तिथि को आरक्षण की प्रक्रिया में इच्छुक नागरिक निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
