सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आज

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर स्व. मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में कल 16 दिसंबर को प्रात: 9 बजे से शाम 2 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डॉ कुणाल नायक शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा बच्चों की जांच, डॉ स्मृति चौधरी डेंटिस्ट के द्वारा दंत रोग की विशेष जांच के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के हेल्थ टीम के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन, बीपी, शुगर, सिकल सेल, एचआईवी जांच, कुष्ठ रोग व हीमोग्लोबिन की जांच तथा टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण व सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।