पोषण बाड़ी लगाने 3 गांव के 240 किसानों को दिया प्रशिक्षण
महासमुंद 13 दिसम्बर 2024। ग्राम गुडरूडीह, लहंगर तथा पिरदा में पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत उद्यानकी विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण तथा खरीफ सब्जी बीज वितरण किया गया। उद्यानकी विभाग व रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण बाड़ी को बढ़ावा देने उक्त तीनों गांवों के उत्साही 240 महिला डिजिटल फार्म स्कूल व पुरुष किसानों को प्रशिक्षण उपरांत रबी का सब्जी बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव ने की। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रत्येक घर में पोषण बनाने की आवश्यकता है। जिससे समाज स्वस्थ होगा। नवयुवकों को चाहिए की सब्जी उत्पादन तथा फल उत्पादन को अपने व्यवसाय में सम्मिलित करें। जिससे उन्हें खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी मिले।
उद्यानकी विभाग महासमुंद विकास खंड एसपी ध्रुववंशी विभाग के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भोजन मंे फलों, सब्जियों व मोटे अनाज को प्रमुखता से शामिल करना होगा। ग्रमीण उद्यान विस्तार अधिकरी रेवती रमण पटेल व नोहर सिंह निषाद ने उद्यानिकी विभाग की प्रमुख योजनाओं राज्य पोषित सूक्ष्म सिंचाई योजना, कम्युनिटी फेंसिंग योजना, सब्जी फसलों के विविधीकरण हेतु प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, पोषण वाड़ी योजना के बारे में बताया कि कम लागत में पोषण बाड़ी लगाकर अपने परिवार को शुद्ध रसायन मुक्त हरी सब्जी उपलब्ध करा सकते हैं। प्रशिक्षण उपरांत रमाकांत ध्रुव ने सभी किसानों को सब्जी किट का वितरण किया। संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार सिंह ने किया। उपसरपंच परमेश्वर ध्रुव ने सभी वैज्ञानिकों, रिलायंस फाउंडेशन व दोनों ग्राम से आये किसान भाई, बहनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंच ललिता ध्रुव, उमा ध्रुव, सावत्री ध्रुव, राधा बाई, तुलाराम ध्रुव, भुषन ध्रुव, थानु ध्रुव, सालिक, जय ध्रुव व वरिष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
