घोड़ारी में घासीदास जयंती 18 को
महासमुंद 13 दिसम्बर 2024। ग्राम घोड़ारी में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोपहर 3 बजे जय सतनाम पंथी पार्टी घोड़ारी का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे से ऑर्केस्ट्रा लोकधारा (सतवन टंडन) का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीना जोगी निषाद होंगे। अध्यक्षता राजकुमार मन्नाडे करेंगे। विशिष्ट अतिथि गणेशु बघेल, नाथूराम निषाद, सेवक यादव आदि उपस्थित रहेंगे। समिति अध्यक्ष रामकुमार बंजारे, उपाध्यक्ष भूषण बंजारे, कोषाध्यक्ष महेंद्र ओगरे, सचिव सुधीर बंजारे ने उपरोक्त जानकारी दी।
