पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के उद्देश्यों से अवगत हुए बच्चे
 
                महासमुंद। 13 दिसम्बर 2024। पोषक विद्यालय संपर्क अभियान अंतर्गत शासकीय डीएमएस विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम आदर्श विद्यालय एवं शासकीय आशीबाई गोलछा विद्यालय में चलाया गया। संचालन प्राचार्य. प्रो. करूणा दुबे के मार्गदर्शन में डाॅ. मालती तिवारी, प्रो. अजय कुमार राजा, डाॅ. ई.पी. चेलक एवं प्रकाशमणि साहू द्वारा उक्त विद्यालयों में 11 वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नेप-20 की शिक्षा पद्धति के बारे में जानकारी दी। विद्यालयों में अजय कुमार राजा द्वारा डीएसएस, वीएसी, जीई एवं ईसी की जानकारी दी। डाॅ. मालती तिवारी ने अिभयान के उद्देश्य पर जानकारी दी। तृतीय दिवस उक्त विद्यालय के प्राचार्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही एनईपी 2020 से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय डीएमएस विद्यालय से सानिया प्रधान 12वीं, रीमा ध्रुव 11वीं, भगवती ध्रुव 11वीं कला, पूरण पटेल 12 वीं कला एवं टाकेश्वर चक्रधारी 12 वीं कला संकाय को पुरस्कृत किया गया। शासकीय उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय से हेमा साहू 12 बायो, प्रकाश धुरी 12 कला, पुष्पेंद्र पटेल 11 काॅमर्स, तहूर फातिमा 11 कामर्स, अदिति चंद्राकर 11 बायो, संजोली यादव 12 कामर्स, कुमकुम चतुर्वेदी 12 बायो, ईशा साव 11 कला, मयंक मांझी 11 कामर्स, प्रदीप धीवर 11 कामर्स भी पुरस्कृत हुए। शासकीय आशीबाई गोलछा महासमुंद के सूफिया कुर्रे, नीम देवांगन, शीबा कुरैशी, फिजा परवीन खान, यश कुमारी ठाकुर, ज्योति कोसरे, अमीना अली, रूपेंद्र साहू, डागेश्वर देवांगन को भी सम्मानित किया गया।
