स्कूली बच्चों ने धान खरीदी केंद्र का किया भ्रमण

महासमुंद 13 दिसम्बर 2024। प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के बच्चों ने प्रधान पाठक योगेश निर्मलकर के मार्गदर्शन में धान खरीदी केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण में बच्चों ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों व किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने साक्षात्कार लेते हुए वहाँ के कर्मचारियों से पूछा कि धान खरीदने के तरीके क्या है, किस तरह से धान का रखरखाव और उठाव होता है। साथ ही चोरी और बारिश से बचाने के उपाय की भी जानकारी प्राप्त किए। बच्चों को बताया गया कि केंद्र में सीसीटीवी लगाया गया है।
बच्चों ने यह भी जाना कि इस केंद्र में कितने गाँव से किसान धान बेचने आते हैं और किस तरह धान को लाते हैं। तौलने वाले कर्मचारी से बात करते हुए यह जाना कि किसानों का धान वे कैसे और बोरी में कितना धान तौलते हैं।

इन्हें भी पढ़े