चिरको काॅलेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन
महासमुंद। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शास. नवीन महाविद्यालय चिरको में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधन में मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य ह्यूमा लिली दीवान एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने मानव अधिकार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। बीएससी के छात्र प्रांजल ने मानव अधिकार का इतिहास एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के गठन एवं मानवाधिकार पर विचार प्रस्तुत किया। नुसरत फातमा ने भारतीय संविधान में उल्लेखित मूल अधिकारों, मोतिम धीवर व दामिनी खड़िया ने कविता के माध्यम से मूल अधिकार कर्तव्य से अवगत कराया। लीला निर्मलकर, अन्नुलता साहू, कोमेश गोस्वामी ने भी एक धर्म संचालित एवं लोकतंत्र संचालित देश के संविधान में अंतर पर प्रकाश डाला। डाॅ. जीवन लाल चंद्राकर ने अध्यापकों, छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मनहरण ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में लता भोई, कार्यक्रम अधिकारी रेडक्राॅस, अतिथि व्याख्याता राखी यदु, दीक्षा गजेंद्र, लेब अटेंडेंट, हेमलाल सोनवानी, रासेयो स्वयं सेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
