कोमा में समूह की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
महासमुंद। ग्राम कोमा के महिला समूह के सदस्यों ने अपने गांव के गली, मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान सरपंच सविता गोस्वामी के मार्गदर्शन व आगवानी में किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान समूह की स्वच्छता दीदियों द्वारा सप्ताह में एक बार स्वच्छता अभियान चलाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र के समक्ष संकल्प भी लिया गया। इस अवसर राधा दीवान, स्वच्छता समिति अध्यक्ष अनुता निषाद, सचिव तोमिन दीवान, सदस्यों में डिगेवरी दीवान, खिलेश्वरी निषाद, टेमन दीवान, बालकुमारी दीवान, धनेश्वरी ध्रुव, कांति दीवान आदि की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपरोक्त जानकारी युवा संगठन प्रमुख इन्द्रकुमार चौहान ने दी है।
