युवा उत्सव में सरायपाली के छात्रों का दबदबा
विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में होंगे शामिल
महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में 9 दिसंबर को आयोजित किया गया। इसमें करीब 130 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह एवं समापन समारोह में अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी रहे। उनके द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, तात्कालिक भाषण, हस्तशिल्प, विज्ञान मेला, चित्रकला आदि में प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के परिणाम सामूहिक लोक नृत्य में पहले स्थान पर हाई स्कूल केन्दूढार एवं कन्या शाला सरायपाली दूसरे स्थान पर रहे। सामूहिक लोकगीत में शासकीय कन्या शाला प्रथम व स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरायपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम स्थान पर सिंधु जगत प्रतिभा कॉलेज सरायपाली एवं द्वितीय स्थान पर पूनम भोई प्रतिभा कॉलेज सरायपाली रहे। कहानी लेखन में प्रथम स्थान समीर नायक सरायपाली एवं द्वितीय बिपाशा बारिक कलेंड़ा (तोरेसिंहा) स्कूल ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भावना साहू प्रथम और दूसरे स्थान पर जयंती साहू रहीं। विज्ञान मेला में अर्पित नाग ने प्रथम, शेखर वर्गे ने द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य निर्णायक अनिल प्रधान, अजय आर्य, शीला विश्वास, अनीता चौधरी, यशवंत पटेल,व्यायाम शिक्षक एवं नोडल अधिकारी हेमसागर कैवर्त, शुभ्रा डडसेना, विजय पटेल, कुमार आदित्य विक्रम, वासुदेव पटेल, ऋषि कुमार साहू, मंजिला चौधरी और क्षितिपति साहू का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
