बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद। शास. पूर्व माध्यमिक शाला मुढ़ेना में आज चिरायु दल द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए की दवा बच्चों को दी गई। डाॅ. रूही ने बच्चों की स्वास्थ पर साफ-सफाई, स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर योगेश्वरी ध्रुव, संस्था प्रमुख लक्ष्मीकांत सिन्हा, शिक्षिका सविता साहू आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े