सूने मकान से 60 हजार के सोने-चांदी के जेवर पार

महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में विगत दिन चोरों ने एक घर में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। कोमाखान पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। टेमरी निवासी मनोज कुमार साहू पिता रूपलाल साहू ने पुलिस को बताया कि 10 दिसबंर की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.50 के बीच अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को बलपूर्वक खोलकर एवं लाकर से जेवरात की चोरी कर ली।
प्रार्थी ने बताया कि आलमारी के लाॅकर में डेढ़ तोला सोने का पुराना हार कीमती लगभग 23300 रू, चांदी के लगभग 12-12 तोला के 2 नग पायल कुल कीमती 22286 रू, चांदी का चैन एवं रिंग कीमती 6147 रू, एक नग पायल कीमती 5000 रू, चांदी का ब्रेसलेट कीमती 2788 रू, चांदी की गणेश जी की मूर्ति कीमती 1350 रू एवं घर में रखे कुछ नगदी रकम व अन्य कुछ सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्रार्थी ने बताया कि वे खरियार रोड के सपना लाज में काम करता है। ग्राम टेमरी में राधेश्याम कोल्ड स्टोरेज के बाजू में उसका घर है जहां वे अपनी पत्नी गितांजली साहू के साथ रहते हैं। उनके बच्चे बाहर हास्टल में रहकर पढ़ाई करते है। चोरी घटना के दिन वे कोसरंगी हास्टल में रह रहे बच्चे से मिलने चली गई थी। दोपहर लगभग 02.50 बजे घर वापस आई तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तब फोन के जरिये उनकी पत्नी ने मनोज को सूचना दी।

इन्हें भी पढ़े