लंबे समय से भुगतान के लिए भटक रहे सहारा निवेशक
महासमुंद। सहारा इंडिया के निवेशकों को परिपक्वता के बाद भी राशि का भुगतान नहीं होने से दर-दर भटकने को विवश हैं। पोर्टल शुरु होने के बाद कुछ लोगों को 0.001 प्रतिशत का भुगतान हुआ शेष लोगों के मोबाइल पर डिफिसियेंसी का मैसेज आ रहा है। जिसे चवॉइस सेंटर वाले भी दूर नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लिए सहारा भुगतान संघ महासमुंद के अध्यक्ष राकेश सोनी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा से मिलकर अपनी समस्याएं बतायी।
डॉ. चोपड़ा ने सहारा इंडिया निवेशकों की भुगतान के लिए सहारा क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को सूचित कर पोर्टल में आई डिफिसियेंसी को दूर कर भुगतान के लिए निवेशकों की मदद की बात कही। इसके लिए नयापारा, आंबेडकर स्कूल के पीछे, तारिणी माँ मंदिर के पास, रेखा किराना स्टोर में सोमेश देवांगन को सहारा इंडिया रायपुर द्वारा डिफिसियेंसी दूर करने के लिए अधिकृत कर ट्रेनिंग दिया गया। विभिन्न प्रकार के डिफिसियेंसी को दूर होने के उपरांत रिसममिशन ऑनलाइन फार्म भरके भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह कार्य 10 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो गया है, जिसके लिए सहारा पासबुक या बांड पेपर के साथ आई डी प्रूफ(आधार कार्ड),पेन कार्ड एवं ओटीपी के लिए मोबाइल ले जाना होगा। इस अवसर पर पार्षद देवीचंद राठी, विनोद चन्द्राकर, ईश्वर, सनत गुप्ता, भूषण जलक्षत्रि सहारा कार्यकर्त्ता एवं निवेशक साथी उपस्थित थे।
