घासीदास जयंती पर पंथी प्रतियोगिता 18 को
महासमुंद। ग्राम बरेकेल कला (झलप) में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर रात्रि 10 बजे से पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्पर्धा में विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 3 हजार रुपये, पंचम पुरस्कार 2 हजार रुपये. प्रदान किए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 151 रुपये निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी के लिए भोमू पुरेना 9340423930, रविदेव वर्मा 9575424684, नेमीचंद वर्मा, चंद्रगुप्त लहरे से संपर्क कर सकते हैं।
