झारा स्कूल में पालक-शिक्षक बैठक

महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला बंबूरडीह संकुल झारा में आज पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन विधायक प्रतिनिधि तुकाराम कोसरे की उपस्थिति में किया गया। जिसमें अर्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के संबंध में चर्चा की गई। तत्पश्चात गणवेश का द्वितीय सेट बच्चों को वितरण किया गया। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष सुखचंद कोसरे, उपाध्यक्ष रिखीराम कोसरे, गुलेश कुमार साहू प्रधान पाठक, दानी राम साहू शिक्षक और सदस्य गण उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े