कलेक्टर ने उप-संचालक समाज कल्याण का प्रभार एपीओ को सौंपा

अम्बिकापुर, 12 दिसम्बर 2024। कलेक्टर द्वारा नगर पालिक निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप को पूर्व में उनके कार्यों के साथ-साथ उप संचालक समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वर्तमान में स्थानीय निकाय चुनाव में कार्य की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए डी.एन. कश्यप, आयुक्त नगर निगम के स्थान पर डॉ. स्वेच्छा सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत को आगामी आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप संचालक समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन्हें भी पढ़े