चिराग परियोजना के अंतर्गत उद्यानिकी मित्रों का प्रशिक्षण

अम्बिकापुर, 12 दिसम्बर 2024। चिराग परियोजना अंतर्गत लुण्ड्रा के 40 उद्यानिकी मित्रों का प्रथम चरण का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र अजीरमा में हुआ। इस प्रशिक्षण की शुरूआत 5 से हुई थी। प्रशिक्षण का शुभारंभ संयुक्त संचालक कृषि यशवंत सिंह केराम, उप संचालक कृषि पीएस दीवान, राजमोहनी कृषि महाविद्यालय के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एके पालीवाल, और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राजेश चौकसे की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र डॉ राजेश चौकसे एवं उप संचालक उद्यान जयपाल सिंह मरावी उपस्थित रहे। वर्तमान में मैनपाट के 40 उद्यानिकी मित्रों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण पोटेटो एंड टेंपरेट फ्रूट रिसर्च स्टेशन में जारी है। प्रशिक्षण में सदस्यों को न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एंड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, बीजों उपचार एवं उद्यानिकी फसलों के बारे में भी बताया गया।

टैग:

इन्हें भी पढ़े