धान खरीदी केंद्रों के कम्प्यूटर ऑपरेटर आज से हड़ताल पर
3 सूत्रीय मांगों को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर करेंगे आंदोलन
महासमुंद 11 दिसंबर 2024/ महासमुंद जिले के झलप में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने पुन: आंदोलन प्रारंभ करने की सूचना दी है। आज झलप सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक को ऑपरेटरों ने उक्ताशय की एक ज्ञापन साैंपा है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ऑपरेटर कल 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। साैंपे ज्ञापन में ऑपरेटरों ने का है कि खाद्य मंत्री द्वारा मीडिया के समक्ष माैखिक रूप से ऑपरेटरों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। जिसके तहत पूर्व के आंदोलन को स्थगित किया गया था। लेकिन, मांगे पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कल 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। 3 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांगे धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डाटा एंट्री ऑपरेटर विगत 17 वर्षों से कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत उपार्जन केंद्रों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को खाद्य विभाग में संविलियन करने, नवीन वित्त निर्देश 2022- 2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ प्रदान कर 23350 रुपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त 2023 से प्रदान करने, डाटा एंट्री ऑपरेटरों को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा आउट सोर्सिंग से नियोजित करने के संबंध में माह अप्रैल 2025 में कार्रवाई की जावें को विलोपित करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे।
