बच्चों ने पत्रों के माध्यम से व्यक्त की सरकार की उपलब्धियाँ

महासमुंद 11 दिसंबर 2024/ महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरायपाली में भी स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हुए सराहनीय भागीदारी की।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी और बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के निर्देशानुसार क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखे। इन पत्रों में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड लेखन के माध्यम से महतारी वंदना योजना, आवास योजना, धान खरीदी, श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की प्रशंसा की। इन योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को रचनात्मक और शुद्ध लेखन के जरिए व्यक्त किया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुशासन पर आधारित क्विज, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन और बालिकाओं के लिए विशेष मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता और जागरूकता का संचार किया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रति अपनी समझ और जुड़ाव को भी व्यक्त किया। बच्चों के रचनात्मक प्रयासों को शिक्षकों और अभिभावकों ने भी खूब सराहा। उक्त जानकारी धर्मेंद्र नाथ राणा, यशवंत कुमार चौधरी एवं दुर्वादल दीप ने दी।

इन्हें भी पढ़े