सावित्रीपुर स्कूल में शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण

महासमुंद 11 दिसंबर 2024/ महासमुंद जिले के सावित्रीपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानवाधिकारों के बारे में छात्र- छात्राओं के साथ जानकारी साझा की गई।
प्राचार्य पी. सिदार ने कहा कि आदिवासी जन नायक वीर नारायण सिंह छग महतारी के सच्चे सपूत थे। व्याख्याता निर्मल साहू ने कहा कि वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता में देशभक्ति का संचार किया। प्रधान पाठक एसएल पटेल ने कहा शहीद वीर नारायण के मातृ भूमि के प्रति समर्पण को हमेशा यादव किया जाएगा। श्री ध्रुव ने कहा कि शहीद का जीवन संघर्ष व वीरता से प्रेरित है। पश्चात मानव अधिकार दिवस पर बी.डी. साहू ने मानव अधिकार हनन पर अपने विचार रखे। पश्चात व्याख्याता सुभाष सिंह, एनके जलक्षत्री, व्याख्याता डीके भारती, पीएल चाैधरी, संकुल समन्वयक, सविता जलक्षत्री, प्रवीण साहू एवं उत्तम भोई आदि ने मानव अधिकारों के संदर्भ में बच्चों को विविध व अहम जानकारी देकर अवगत कराया।

इन्हें भी पढ़े