अर्थमेटिक जिनियस कांटेस्ट में सरायपाली का रहा दबदबा
महासमुंद 11 दिसंबर 2024/ जिले के सरायपाली विकासखंड के सिप अकेडमी द्वारा विगत दिनों एजीसी सीजन-9 छ.ग. रीजनल स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया, जिसमें सरायपाली के 4 स्कूल के बच्चे अर्थमेटिक जिनियस कांटेस्ट में भाग लेकर चयनित होते हुए छात्र राउण्ड -3 स्टेट लेवल में भाग लिया। इसमें एसआईपी अबेकस सरायपाली के कक्षा चौथी से अर्श अग्रवाल एवं कक्षा तीसरी से प्रगति दास ने चैंपियन का खिताब अपने नाम कर दस हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं कक्षा पांचवीं से अहद अमन ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 7 हजार रुपए एवं कक्षा दूसरी से दुर्वेश राज पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 5 हजार रुपए का पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही कक्षा चौथी से राजवीर भोई थर्ड रनर अप रहे। अबेकस के बच्चे एलसीएल राखी पाणिग्रही के मार्गदर्शन में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। विगत दिनों कोलकाता में आयोजित एंटरनेटनल प्रोडिजी में भी विभिन्न लेवल में कई बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इन बच्चों की सफलता में सरायपाली अबेकस सेंटर के टीचर्स ललिता अग्रवाल, सुमन यादव, बिंदु जयसवाल एवं अमृता सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। विजेताओं का एजिसी राउंड 4 नेशनल लेवल चेन्नई में 28 जनवरी को होना है, जिसके लिए अबेकस सेंटर सरायपाली एवं स्टेट हेड गुरमीत सिंह चावला ने शुभकामनाएं दी हैं।
