विखं स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन बसना में संपन्न
तवा फेंक में रिमझिम रहीं प्रथम
महासमुंद 11 दिसंबर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024- 25 का आयोजन बसना में किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, वॉलीबॉल , बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। तवा फेंक में बसना की रिमझिम प्रथम रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ में गुंजा जगत एवं इतिशा ने बाजी मारी। खो खो एवं रस्साकसी में ग्राम खेमड़ा का रहा दबदबा। इसके अलावा बैडमिंटन सिंगल में संस्कृति प्रथम और सरगम द्वितीय रहीं।
खेल अधिकारी खेल मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक की महिला खिलाड़ी शामिल हुई। आयोजन में मुख्य अतिथि प्राचार्य सुरेश पटेल एवं सेजेस प्राचार्य खिरोद्र पुरोहित उपस्थित थे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक में में गुंजा जगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में आलिया निशा ने पहले नबंर पर रहीं। इसी तरह वॉलीबॉल में सेजेस बसना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में बसना कन्या शाला रहीं। खो खो में प्रतिभा पब्लिक स्कूल विजेता रहीं। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान इतिशा ने प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में सरगम, तवा फेंक में रिमझिम, रस्साकसी में खेमड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में व्याख्याता संजय कर, आर के शर्मा, आर. के सोनी, प्रेमानंद भोई, योगेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक शम्भू नाथ प्रधान, विवेकानंद दास, इमरान दयाला, दुर्योधन पटेल, रुपधर पटेल, घनश्याम पटेल, अरुण कुजूर,जौशिक सामल, अक्षय सिदार, कुबेर प्रधान, कौशिक सेठ, भानूप्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
