ब्लाॅक स्तरीय युवा उत्सव पिथाैरा व बागबाहरा में 12 को

महासमुंद। जिला प्रशासन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण द्वारा युवा उत्सव वर्ष 2024-25 के तहत ब्लाॅक स्तरीय युवा उत्सव बागबाहरा एवं पिथाैरा ब्लाॅक में 12 दिसंबर को आयोजित है। इसमें सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए स्थानीय ब्लाॅक प्रभारी अधिकारी प्रेम डडसेना ने बताया कि विखं स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित होंगे। जबकि, राॅकबैंड विधा के प्रतिभागी सीधे जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्ति गत लोक गीत, तथा लाइफ स्किल अंतर्गत कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण एवं कविता, थिमैटिक विधा में विज्ञान मेला तथा युवा कृति अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्स टाइल एवं कृषि उत्पाद आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। पब्लिक, उच्च.माध्य. शाला बागबाहरा में होने वाले आयोजन के प्रभारी हेमचंद डडसेना से 9754123315, 6261617230 पर संपर्क किया जा सकता है। व विखं पिथाैरा के लिए प्रभारी अधिकारी सुधीर प्रधान से 8319946780 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े