वुडबाॅल चैंपियनशिप में अभिषेक ने जीता कांस्य पदक
महासमुंद। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक गरियाबंद जिले के पंडुका में आयोजित 5वीं सीनियर स्टेट ओपन वुडबॉल चैंपियनशिप में महासमुंद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीता।
अभिषेक ने टूर्नामेंट के दौरान अपनी कड़ी मेहनत, तकनीकी कौशल और अद्वितीय खेल भावना का परिचय दिया। शुरुआती राउंड्स से ही उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। 5वीं सीनियर स्टेट ओपन वुडबॉल चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, सरगुजा, गरियाबंद और धमतरी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट वुडबॉल जैसे उभरते खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। अभिषेक पांडे की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
