जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ऋण वसूली शिविर 12 से

दंतेवाड़ा, 10 दिसंबर 2024। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदाय कर लाभान्वित किया गया है। चूंकि हितग्राहियों की वसूली राशि संतोषजनक नहीं है। जिसके कारण निगम मुख्यालय द्वारा 2023 के माध्यम से ऋण वसूली बढ़ाने हेतु वसूली शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त निर्देश के परिपालन में ऋण वसूली प्रगति लाने के उद्देश्य से दिसंबर में ऋण वसूली शिविर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक आवेदकों का स्वयं के रोजगार जैसे किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, वेल्डिंग दुकान, पान दुकान, होटल, चाय दुकान, सब्जी खरीदी बिकी, जूता-चप्पल आदि व्यवसाय स्थापित करने हेतु अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाना है। अतः दिसंबर में जिले के सभी विकास खंडों में तहसील कुआकोंडा 12 को, तहसील गीदम में 19 को एवं तहसील कार्यालय बड़े बचेली में 26 को ऋण वसूली शिविर तथा अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इन्हें भी पढ़े