राजीव युवा उत्थान योजना, सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
दंतेवाड़ा, 10 दिसंबर 2024। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राजीव युवा उत्थान योजना के समान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिला बिलासपुर के निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से कराने हेतु राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 तारीख तक निर्धारित है। आवेदन संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा, दुर्ग में जमा कराए जा सकते है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।
