खरोरा में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
महासमुंद 08 दिसम्बर 2024। ग्राम खरोरा के ज्ञान गंगा विद्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। जिसमें शिक्षक लता चंद्राकर, हर्षा यादव, नीलम कोसरे, माधुरी पटेल, रूक्मणी सारथी, दीपा कुर्रे, वर्षा सारथी, विष्णु चंद्राकर, संवेदना समूह खरोरा के सदस्य मुकेश चंद्राकर ने झंडा दिवस पर विचार रखे। छात्र-छात्राओं को इसका महत्व बताया।