हवन सामग्री फैक्ट्री में लगी आग
लाखों का हवन सामग्री जल कर हुआ राख
महासमुंद। औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी के एक हवन सामग्री फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। सुबह सुबह हुई आगजनी की इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। आगजनी का कारण अब तक अज्ञात है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में प्लाट नंबर 126 में गणेश हवन सामग्री फैक्ट्री संचालित है। आज सुबह करीब सात बजे वहां कार्यरत कर्मी ने कैलाश राठी को फोन पर आगजनी की जानकारी दी बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी समय बाद आग पर काबू पाया। श्री राठी ने बताया कि आगजनी की इस घटना में मशीन सहित कच्ची सामग्री व अन्य सामान जलकर राख हो गया जिससे उन्हें 40-50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
