कांग्रेसियों ने मनाई भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

महासमुंद। कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान निर्माता में से एक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस वक्ताओं ने अंबेडकर जी के देश हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा भीमराव अंबेडकर जी आजाद भारत में कानून मंत्री एवं न्याय मंत्री रहते हुए अनेकों कार्य किया एवं विश्व के महान वकील, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, दार्शनिक, लेखक,पत्रकार, समाज शास्त्री, मानव विज्ञानी, प्रोफेसर,संपादक जैसे कई पदों पर अपनी सेवा देते हुए देश हित में कार्य किया। आजाद भारत को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की। मजदूरों का काम का समय 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया, महिलाओं को प्रसूति अवकाश प्रदान किया एवं वोट का अधिकार भी दिलवाया। उन्होंने ट्रेड यूनियनों को मान्यता प्रदान की, कर्मचारियों के अवकाश का वेतन दिलाया, तकनीकी प्रशिक्षण योजना आरंभ किया, प्रत्येक भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान किया है। जिसमें प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, पूर्व प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, गुरमीत चावला, सोमेश दवे, ढेलू निषाद, गौरव चंद्राकर, डॉ.तरुण साहू, पूर्व एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, तुलसी साहू, भूमिका ध्रुव, जयश्री दास, सुरेंद्र ठाकुर, बसंत चंद्राकर, निहार राव,भानु सोनी उपस्थित रहे।