राष्ट्रीय यूथ बॉस्केट बाल चैंपियनशिप कोलकाता, जिले के 6 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
महासमुंद। भारतीय बॉस्केटबाल संघ द्वारा 39वें राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक कोलकाता में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से कुल 6 खिलाड़ियों ने यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिले से 5 बालिका खिलाड़ी जिसमें दिव्या रंगारी, स्वाति यादव, निधि, रायमा दास, पूजिता ने हिस्सा लिया और बालक वर्ग में हिमांशु सिंह ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ यूथ बॉस्केटबाल टीम के कोच कविता (रेल्वे), सहायक कोच शुभम तिवारी, मैनेजर दासरी निकिता (रेल्वे) की अहम भूमिका रहीं। छत्तीसगढ़ यूथ गर्ल्स टीम ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, उड़ीसा, चंडीगढ़ को हराया एवं तेलंगाना से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई एवं छत्तीसगढ़ 11वें स्थान पर रहीं। बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए ज्यादा अंक बनाएं। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने एवं अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष सोनी, किरण महाडीक, बादल मक्कड़, नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, मनीष श्रीवास्तव, पुरन साहू, रितेश पटेल, प्रशांत रावल, आशुतोष तिवारी, निखिल महंती, निखिल चंद्राकर, सुभाष मंडल, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, ओजस्वी चंद्राकर ने बधाई दीं।
