जामगांव में कबड्डी प्रतियोगिता
महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लाॅक के ग्राम जामगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर को किया गया। जिसमें दर्जनों कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि अ.भा. हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष देवराज बघेल व ब्लाॅक अध्यक्ष रामकुमार मोंगरे शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम प्रमुख व सरपंच मेहत्तर सिन्हा, सचिव महेश्वर ध्रुव, जिला मंत्री संतोष बघेल, रोहित साहू, लोकनाथ साहू, चंद्रकांत नागेश, भावेश नागेश तथा पंचायत प्रतिनिधि गण शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने श्री बघेल का स्वागत कर स्मृति स्वरूप उन्हें मोमेंटो प्रदान किया। साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से स्कूल की समस्या बताते हुए प्राथमिक शाला में शिक्षक का अभाव होना बताया। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस दिशा में पहल करने की मांग की। जिस पर श्री बघेल ने उचित पहल करने आश्वस्त किया तथा शासन के सज्ञान में लाने की बात कही। उन्हाेंने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए खेल भावना से खेलने प्रेरित किया।
