तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को राैंदा, माैत
महासमुंद। जिले के पिथौरा से बया पहुँच मार्ग अंजलि विद्यालय ओव्हर ब्रिज के नीचे आज शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय सेलून व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लहरौद निवासी सेलून व्यवसायी गोरेलाल श्रीवास आज शाम अपनी सायकल से घर जा रहा था। इसी बीच रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचए 8725 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोंट लगने की वजह से मौके पर ही गोरेलाल की माैत हो गई। गाेरेलाल श्रीवास बार चौक में सेलून दुकान का संचालक है। घटना स्थल अंजलि विद्यालय के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव पीएम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने बताया कि पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की पतासाजी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक चलाने की धारा 106 (2) का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
