कला उत्सव में आशीबाई स्कूल की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
महासमुंद। समग्र शिक्षा अभियान स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन द्वारा राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की छात्राओं ने लोकनृत्य विधा के अंतर्गत देवार नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के निर्देशक व्याख्याता तोषण गिरि गोस्वामी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की देवार जनजाति पुराने समय में घुमंतू प्रवृत्ति के होते थे, जो गाँवों में नाच गाना दिखाकर जीवन यापन करते थे। देवारों द्वारा गाए जाने वाली कायाखंडी गीत पर आधारित लाेकनृत्य छात्राओं ने प्रस्तुत किया। जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। छात्राओं की सफलता पर डीईओ मोहन राव सावंत, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर, सहा. परियोजना अधिकारी सम्पा बोस, प्राचार्य जीआर सिन्हा, विवेक रहटगाँवकर, खोमन चंद्राकर, छाया रंगारी, लता वैष्णव, चंचला गुप्ता, पूजा साहू, नोबल ध्रुव, आशीष देवांगन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
