किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात
राजस्व प्रकरणों की निराकरण समय-सीमा पर कराने की गई मांग
महासमुंद। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आज छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, खेलकूद युवा कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा से उनके निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भाजपा किसान नेता ने मंत्री श्री वर्मा से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजनाओं के बारे में चर्चा की। और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तय की गई समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन कर, समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर संबंधित व जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई करने का मांग की है। वहीं मुलाकात के दौरान भगवा गमछा भेंटकर एक साल के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा युवा नेता गब्बर साहू उपस्थित रहे।
