बिछिया के विशेष शिविर में किये कई रचनात्मक कार्य

रासेयो का 7 दिवसीय विशेष शिविर
महासमुंद। जिले के बसना के स्व. श्री जयदेव सतपति शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सामान्य इकाई द्वारा ग्राम बिछिया में 7 दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों का विभिन्न प्रकार की गतिविधि एवं बाैद्धिक परिचर्चा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करना है। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर की सफाई की गई। द्वितीय दिवस गांव गली मोहल्लों की सफाई, बाैद्धिक परिचर्चा में एक्सिस बैंक शाखा बसना द्वारा बैंक एवं बैंक के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। तृतीय दिवस दिव्य मानस मंडली द्वारा स्वयं सेवकों का रामचरित्र मानस के माध्यम से व्यक्तित्व विकास किया गया। चाैथे दिन तालाब, मंदिर की सफाई पश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिछिया के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया और 5 वें दिन महिला सशक्तिकरण एवं महिला बाल विकास की योजनाएं साथ ही करियर मार्गदर्शन के बारे में चर्चा की गई। 6 वें दिन गाँव में नशामुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 7 वें और अंतिम दिन एनके प्रधान के नेतृत्व में स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृति कार्यक््रम का आयोजन किया गया। प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश गड़तिया जनपद सदस्य, श्रीमती रीना गड़तिया सरपंच बिछिया, विशिष्ट अतिथि हीरालाल मिरि बूथ अध्यक्ष मंडल बीजेपी, लच्छी लाल भोई पूर्व अध्यक्ष मंडल बीजेपी, वेदनाथ साव बूथ मंत्री बीजेपी उपस्थित रहे। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी एनके प्रधान, रोशनी गुप्ता, विशेष सहयोगी जनक राम निषाद का मार्गदर्शन साथ ही प्राध्यापक गणों के अलावा पूर्व स्वयं सेवकों का भी सहयोग रहा। रासेयो दल नायक सुमित अग्रवाल, मनीष साव, प्रभात सिंह सिदार, सूरज कन्हेर, चंद्रिका सिदार, वेदांत भोई, उषा सिदार, मनीष दीप, पूनम सिदार, उमा सिदार, सुदामा बढ़ाई, मनीषा बेलदार, लक्ष्मी जगत, कमल साव, भावेश साहू, हेमा चाैहान, रोशनी साहू, जगदीश नायक, खुशमोती सिदार, रीना साहू, गोमती जगत, अंजलि पटेल, रूपेश यादव, माधुरी महाकुर, धनेश पोर्ते, पूजा साव, सुनील पटेल, मनीषा मांझी, होतेंद्र, भूमिका पोर्ते, चर्चिका, भुनेश्वरी पटेल, पूनम नायक, युवराज, दामिनी, नीलकमल, मुकेश, अविनाश, अल्का दास, सिमरन, भारती, जयंती, प्राची, देवकी, नीलम, किरण चाैहान आदि स्वयं सेवकों की सहभागिता रही।

इन्हें भी पढ़े