छिलपावन में किसानों की बैठक 8 दिसंबर को
महासमुंद। जिले के ग्राम छिलपावन स्थित बिजली ऑफिस शिव मंदिर प्रांगण में 8 दिसंबर को सिकासेर जलाशय के संबंध में क्षेत्र के किसानों की बैठक आहूत की गई है। वरिष्ठ कृषक तुलाराम चंद्राकर ने बताया कि सिकासेर से महासमुंद जिले में पानी लाने की मांग को लेकर बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही सरकार का ध्यान आकृष्ट करने चर्चा की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के कृषकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है।
