बेलसोंडा में दिव्यांग दिवस मनाया गया

महासमुंद। ग्राम पंचायत बेलसोंडा में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इसके अलावा सरपंच भामिनी चंद्राकर ने साइंस कालेज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बेलसोंडा से 70 ग्रामीणों को शामिल होने भेजा। रायपुर कार्यक्रम से सम्मान प्राप्त कर लाैटे वृद्धजनों का सरपंच भामिनी ने पंचायत भवन में शाॅल, श्रीफल, साड़ी एवं बेडशीट देकर सम्मान किया। इस दाैरान प्रमुख रूप से पंच प्रकाश साहू, हेमा साहू, ईशा धीवर एवं सरस्वती साहू, रामायनिक तुलसीराम सेन, सनत धीवर आदि उपस्थित रहे। सरपंच तथा सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने संतोष चंद्राकर, चैतू धीवर, गंगाराम धीवर, दिलीप धीवर, जमुना चंद्राकर, कमला चंद्राकर, सोना विश्वकर्मा, पीला साहू, फूलबाई साहू, हठीयारिन धीवर, राधिका चंद्राकर, पवन धीवर, कांति धीवर, फूलना चंद्राकर, सुलेना चंद्राकर, जानकी देवांगन, सुरजा बाई, शांति धीवर, कुमारी बाई सेन, तीजमती धीवर, गिरिजा धीवर, गौरी साहू, चंदा चंद्राकर, पुनीत चंद्राकर, जगमोहन चंद्राकर, तुकाराम साहू, चैतराम साहू, अवधराम साहू, पवन कुमार, नंदूराम बघेल, त्रिभुवन धीवर, केजूराम, बोधन धीवर, पंचराम चंद्राकर, भरत राम, देशी धीवर, जोहन धीवर, हीराधर धीवर, मदन यादव आदि का सम्मान किया।

इन्हें भी पढ़े