बायपास रोड के लिए गडकरी से मिलीं सांसद रूपकुमारी चाैधरी
महासमुंद। सांसद रूपकुमारी चाैधरी ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से साैजन्य भेंट की। इस दाैरान उन्होंने महासमुंद लोक सभा अंतर्गत विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया। विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर घोड़ारी से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 353 जो महासमुंद, बागबाहरा के रास्ते ओड़िशा को छत्तीसगढ़ से जोड़ता है, उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर महासमुंद एवं बागबाहरा शहरों में दुर्घटनाओं को टालने एवं यात्रा को अधिक सुगम बनाने की दृष्टि से बाईपास की मांग शामिल है। जिस पर मंत्री श्री गडकरी ने शीघ्र ही डीपीआर की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
