निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
महासमुंद। जिले के तुमगांव में मितानिन दीदियों ने सोमवार को भाटापारा स्थित निषाद भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने किया। निशुल्क नेत्र जांच शिविर एम जी एम आई अस्पताल रायपुर के सहयोग से किया गया। इस शिविर में करीब 100 लोगों ने नेत्र जांच कराया है। जिसमें 20 मोतियाबिंद मरीज पाए गए। सभी का इलाज निशुल्क मितानिन दीदियों व उपाध्यक्ष पप्पू पटेल एम जी एम नेत्र संस्थान की ओर से कराया जाएगा। बताया गया कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए। दिन प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डुबे हुए हैं कि इसकी ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते हैं।
जिससे नेत्र रोग बढ़ती जा रही हैं और लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधे पन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर पार्षद गंगा निषाद , स्वास्थ्य अधिकारी सुनीता उइके मितानिन सुनीता यादव , हेमिन निषाद , नोकेश्वरी साहू, टुकेश्वरी ध्रुव, संतोषी सेन, लाकेस्वरी यादव एवं एम जी एम हॉस्पिटल के डॉक्टर कुलदीप, पैरामेडिकल की पूरी टीम भुनेश्वर साहू, डोमार पटेल, द्रोणचार्य साहू, कीर्ति बघेल, कुंदन प्रजापति आदि मौजूद थे।
